Skip to main content

Aaj Tak24x7

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का धनगांव में हुआ जोरदार स्वागत

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 खंडवा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी का आज खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धनगांव में आगमन हुआ इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री उत्तम पाल सिंह पुरनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है 27 जनवरी के कार्यक्रम में पधारने का आग्रह भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कार्यकर्ताओं से किया श्री पटवारी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के राज के चलते हुए प्रदेश भर में आदिवासियों दलित एवं बहन बेटियों पर लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती हुई जा रही है और प्रदेश की मोहन सरकार मुक दर्शक होकर अपनी आंखें मूंदे हुए हैं प्रदेश भर में चहुं और भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार का बोलबाला है आज भारत का संविधान खतरे में दिखलाई पड़ रहा है हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान की रक्षा के लिए मैदान में उतरना ही होगा इसलिए राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़के सहित लोकसभा मैं कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रियंका गांधी के द्वारा भारतीय संविधान की रक्षा को लेकर एक विशाल आम सभा आयोजित की गई है श्री पटवारी ने अधिक से अधिक मांधाता विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया कार्यक्रम को मांधाता विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे कुंवर उत्तम पाल सिंह पुरनी ने भी संबोधित किया विशिष्ट अतिथि ठाकुर राज नारायण सिंह रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7