Skip to main content

Aaj Tak24x7

जॉब कार्ड धारकों को नहीं मिल रहा कामः ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक पर आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अमरोहा जिले के गंगेश्वरी ब्लॉक में मनरेगा योजना को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम पंचायत ओगपुरा के नगला खादर गांव में जॉब कार्ड धारकों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक मिलकर मनरेगा के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्रदर्शनकारी कालीचरन के अनुसार, स्थानीय जॉब कार्ड धारकों को काम से वंचित रखा जा रहा है। इसके बजाय ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी डलवाई जा रही है और बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है। ग्रामीण अनिल कुमार ने बताया कि बाहरी लोग केवल सड़क पर घास छीलने का काम कर रहे हैं, जबकि मुख्य कार्य मशीनों से कराया जा रहा है।

अधिकारों के लिए लड़ेंगे कार्ड धारक

ग्रामीणों ने अधिकारियों से इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे और मनरेगा में स्थानीय जॉब कार्ड धारकों को प्राथमिकता दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
प्रदर्शन में कालीचरन, अनिल कुमार, मंगू सिंह, विशाल, वीरपाल, नकुल, बंटी, इंद्रजीत, जोगिंद्र, खेमकरन और भगतराम सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7