Skip to main content

Aaj Tak24x7

महिला सुरक्षा शाखा द्वारा सृजन जागरूकता अभियान का आयोजन

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 22-01-2025 सृजन जागरुकता अभियान जिला सिंगरौली म.प्र.।
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

महिला सुरक्षा शाखा द्वारा आज ग्राम नगवा स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत संचालित जागरुकता अभियान पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के मार्दशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में विशेष जागरूकता अभियान “सृजन” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल विवाह, बाल श्रम, और साइबर क्राइम एवं फ्रॉड जैसे गंभीर विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, एवं साइबर हेल्पलाइन का उपयोग कर सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा शाखा की उप निरीक्षक प्रीति साकेत, सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह तोमर, आरक्षक धनंजय यादव और बन्धौरा चौकी प्रभारी बी.एल. बंसल उपस्थित रहे।

यह अभियान छात्रों को अपराधों से बचाव और कानूनी सहायता के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। महिला सुरक्षा शाखा और स्थानीय पुलिस ने इस अवसर पर छात्रों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7