थाना हजीरा पुलिस ने घर के सामने अवैध शराब बेच रहे तस्कर को पकड़कर उससे देशी अवैध देशी शराब की जप्त
???? पकड़े गये तस्कर के पास से प्लेन देशी शराब के कुल 291 क्वाटर किये जप्त।
ग्वालियर। दिनांक 22.01.2025 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब तथा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 22.01.2025 को हजीरा पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रसूलाबाद हजीरा ग्वालियर में अपने मकान के सामने मीरा स्कूल के पास देशी शराब बेच रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी,भापुसे द्वारा थाना हजीरा पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान मीरा स्कूल के पास रसूलाबाद हजीरा पर पहुंची तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का टीशर्ट व काले कलर का लोअर पहने पुलिस को देखकर घर के अंदर भागते हुए घुसा, पुलिस टीम द्वारा पीछाकर भागने वाले संदिग्ध को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर उसने निवासी मीरा स्कूल के सामने रशूलाबाद हजीरा ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने देशी शराब प्लेन बेचना बताया। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशादेही पर छिपाकर रखी गई कुल 291 क्वाटर देशी प्लेन शराब कीमती लगभग 18 हजार रूपये को मौके से जप्त किया गया।
पकड़े गये उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उक्त आरोपी के पास से मिले देशी प्लेन शराब के कुल 291 क्वाटरों को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना हजीरा में 41/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पकड़े गए शराब तस्कर के खिलाफ पूर्व से 10 अपराध पंजीबद्ध हैं जिनमें थाना हजीरा में आबकारी एक्ट के 05 एवं मारपीट के 04 तथा थाना ग्वालियर में मारपीट का 01 अपराध पंजीबद्ध है।
जप्त मशरूकाः– देशी प्लेन शराब के कुल 291 क्वाटर कुल कीमती 18 हजार रूपये।
सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हजीरा निरी० शिवमंगल सिंह सेंगर, प्र.आर० अनिल गुप्ता, आर० करन, आर० अनिल नरवरिया की सराहनीय भूमिका रही।



