Skip to main content

Aaj Tak24x7

सभापति ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संचालक मंडल और स्टाफ को किया सम्मानित।

जनपद. अमरोहा……….


बहुद्देशीय सहकारी समिति लि भदौरा पर संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभापति कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि समिति संचालक मंडल एवं स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से किए गए प्रयासों से किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से गत वर्ष से अधिक ऋण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही खेती के लिए ऊर्वरक भी गत वर्ष से अधिक उपलब्ध कराया गया है। ऋण वसूली का कार्य भी संतोष जनक है। समस्त संचालक मंडल और स्टाफ के बेहतर तालमेल और किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सभी को शॉल उढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर राहुल राणा जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर शॉल उढाकर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। साथ ही समय समय पर समिति कार्यों में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। श्री राहुल राणा आगे भी इसी प्रकार से समिति कार्यों में सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर उपसभापति समरपाल सिंह, सभापति सहकारी संघ कुंदरखी भूड़ राजवीर सिंह,सचिव सोनू कुमार, आंकिक अतिकुर्रहमान, कंप्यूटर सहायक टिंकू कुमार ,एवं रामसिंह को सम्मानित किया गया।….. रिपोर्टर…..मुशीर खान…. उत्तर प्रदेश..आज तक 24×7????

aajtak24x7
Author: aajtak24x7