ग्वालियर दिनांक 23 जनवरी 2025 – नगर निगम सीमांतर्गत खुले नलकूपों को प्राथमिकता के आधार पर बंद कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को नगर निगम निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने दिए हैं।
नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने सभी कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय, समस्त सहायक यंत्री जल प्रदाय, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त उपयंत्री जलप्रदाय को निर्देशित किया है कि वह सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र में एक भी खुला हुआ बोर, नलकूप न पाया जाए, चाहे वह शासकीय हो या प्राइवेट। सभी संबंधित अधिकारी नलकूप से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट 10 दिवस में प्रस्तुत करें। जिससे खुले नलकूपों में इंसानो के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा की जा सके।
सूचना क्र./143/



