ग्राम मंगेला में *राष्ट्रीय बालिका दिवस* पर कार्यक्रम आयोजि
अर्पित शुक्ला कीरपोर्ट
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खण्ड पनागर जबलपुर सेक्टर बरौदा नवांकुर संस्था अध्यक्ष अजय पटेल द्वारा जिला समन्वयक प्रदीप तिवारी जी,विकास खण्ड समन्वयक भारत महरौलिया के मार्गदर्शन में आज ,,राष्ट्रीय बालिका दिवस,, कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को ,,राष्ट्रीय बालिका दिवस,, मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लड़कियों के अधिकारों को बढ़ावा देना और उनके सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है।लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देना।लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को रोकने के लिए कदम उठाना।लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जाना।समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना। बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में चर्चा की गई।जैसे कि बाल विवाह की रोकथाम, बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देना। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था अध्यक्ष अजय पटेल, एम एस डब्लू, छात्रा आंशिका पटेल, बी एस डब्लू, छात्रा मानसी पटेल,अमृता पटेल, लक्ष्मी पटेल, अंशु पटेल और अन्य बालिकाओं और समिति सदस्यों की कार्यक्रम में उपस्थिति रही।



