ईशनखेड़ी में केबल चोरी की घटनाएं लगातार: 4 किसानों के ट्यूबवेल-कुएं से 530 फीट केबल और मोटर गायब, 38.5 हजार का नुकसान*

*ईशनखेड़ी में केबल चोरी की घटनाएं लगातार: 4 किसानों के ट्यूबवेल-कुएं से 530 फीट केबल और मोटर गायब, 38.5 हजार का नुकसान

 

महिदपुर रोड,/ग्राम ईशनखेड़ी में अज्ञात चोरों ने किसानों के ट्यूबवेल और कुओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। 18/07/2026 और 19/07/2026 की रात में हुई चोरियों में 4 किसानों की केबल और मोटर गायब हो गई।

 

चोरों ने दो दिन में कुल 530 फीट से ज्यादा केबल चोरी की जिससे किसानों को लगभग 38,500 रुपये का नुकसान हुआ है।

 

किसान जसपाल सिंह पिता पदम सिंह राजपूत* के ट्यूबवेल से करीब 300 फीट केबल चोरी। अनुमानित नुकसान 15,000 रु।,

किसान टिकमसिंह पिता करणसिंह के कुएं से लगभग 70 फीट केबल चोरी। नुकसान 5,500 रु,

किसान रूपेश पिता गोविंदलाल राठौर की शिकायत में मोटर और 60 फीट केबल चोरी नुकसान 12,000,

किसान प्रवीण पिता रमेशचंद के 2 ट्यूबवेल और 1 कुएं से करीब 100 फीट केबल चोरी। नुकसान 6,000 रु।

 

चारों किसानों ने 20/07/2026 को महिदपुर रोड थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

गांव में दहशत:

लगातार हो रही चोरियों से गांव के किसान दहशत में हैं। उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

पुलिस का पक्ष:

महिदपुर रोड पुलिस ने चारों आवेदन ले लिए हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in