Skip to main content

Aaj Tak24x7

आवेदनों की माला पहनकर एसडीएम कार्यालय जनसुनवाई पहुंचे किसान नेता गुर्जर, ग्रासिम के CSR फंड की जांच की मांग की। 

लोकेशन नागदा

मांगीलाल सोलंकी

जिला संवाददाता उज्जैन उज्जैन

आज तक 24×7 न्यूज

आवेदनों की माला पहनकर एसडीएम कार्यालय जनसुनवाई पहुंचे किसान नेता गुर्जर, ग्रासिम के CSR फंड की जांच की मांग की।

अखिल भारतीय किसान यूनियन मंच के प्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह गुर्जर मंगलवार को आवेदनों की माला पहनकर एसडीएम कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने ग्रासिम इंडस्ट्रीज उद्योग के CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) फंड में कथित अनियमितताओं और दुरुपयोग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

गुर्जर ने आरोप लगाया कि ग्रासिम इंडस्ट्रीज उद्योग से प्रभावित गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति आज भी संतोषजनक नहीं है। इसके बावजूद उद्योग प्रबंधन प्रभावित गांवों की उपेक्षा कर अन्य क्षेत्रों और शहरों में CSR फंड खर्च कर रहा है, जिससे वास्तविक प्रभावित ग्रामीणों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

गुर्जर ने बताया कि इस संबंध में कई बार एसडीएम नागदा को शिकायतें और आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है और किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

किसान नेता गुर्जर ने बताया कि वे लगातार ग्रेसिम इंडस्ट्रीज उद्योग से प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मिल रहे हैं। इस दौरान कई ऐसी बातें सामने आई हैं जो CSR कार्यों की वास्तविक स्थिति पर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं। उनका कहना है कि ग्रेसिम इंडस्ट्रीज उद्योग प्रबंधन किसानों और ग्रामीणों के हित में बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन अधिकांश दावे केवल कागजों तक सीमित दिखाई देते हैं।

गुर्जर चेतावनी दी कि यदि अति शीघ्र ही पूरे CSR फंड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रासिम इंडस्ट्रीज उद्योग से प्रभावित ग्रामीणों के साथ मिलकर ग्रासिम उद्योग के वीआईपी गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। गुर्जर ने कहा कि ऐसी स्थिति में कानून-व्यवस्था या अन्य किसी भी प्रकार की परिस्थिति के लिए शासन-प्रशासन और उद्योग प्रबंधन जिम्मेदार होंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in