
आज तक 24×7 न्यूज , सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट ।
दुद्धी सोनभद्र। तहसील क्षेत्र के विन्ढमगंज थाना अंतर्गत घिवही रेलवे क्रॉसिंग के पास गत दिनों डिवाइडर से टकराकर वाहन चालक आशु जायसवाल उम्र 30 वर्ष पुत्र गोपाल जायसवाल निवासी वाराणसी की मृत्यु उपरान्त सभी वाहन चालकों के समूह ने कनहर ठेमा नदी के संगम तट पर अंतिम संस्कार शनिवार को कराया। 6 वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी जिसमें मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। ज्ञात कराना है कि मृतक के पिता पूर्व में हीं गुजर गए थे। मृतक आँशु जायसवाल ग्राम मल्लदेवा ईसाई परिवार में लगभग 10-12 वर्षों से दांपत्य जीवन अपने परिवार बच्चों के साथ वाहन चलाकर जीवन यापन कर रहे थे। की गत दिनों सड़क हादसे में मृत्यु हों गई थी। परिजनों का काफी देर तक इंतजार किया गया काफी देर तक नहीं पहुंचने पर एंबुलेंस चालक उमाशंकर कुशवाहा के नेतृत्व में चालक सनी कुमार, विजय प्रसाद, राजेश, अमरेश कुमार, श्रवण कुमार, संतु कुमार, सुनील कुमार आदि लगभग दर्जनों लोगों ने हिंदू रीति से अंतिम संस्कार कराया।



