Skip to main content

Aaj Tak24x7

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबिल 9993256405 ग्वालियर

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज ग्वालियर आगमन के बाद राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने ग्वालियर एयर टर्मिनल परिसर में स्थापित राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की।
जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधगणों ने भी इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7