Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में राष्ट्रीय सद्भावना समिति / अखण्ड भारत सांस्कृतिक महोत्सव बच्चों के प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा

दुद्धी सोनभद्र।गणतंत्र दिवस के उपक्ष्य में तहसील प्रांगड़ और उत्सव वाटिका में राष्ट्रीय सद्भावना समिति / अखण्ड भारत सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया ।आयोजन में बच्चों के एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने लोगों को मन मोह लिया ।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखण्ड भारत सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में तहसील प्रांगण में सांस्कृतिक डांस प्रतियोगिता में जज पैनल नित्यानंद मिश्रा रितु सोनी अर्चना कुमारी के द्वारा दिए गए डिसीजन के अनुसार एकल डांस में बैशाली अग्रहरि ने प्रथम पुरस्कार तथा प्रांजल पांडे ने द्वितीय पुरस्कार तथा साक्षी अग्रहरि ने तृतीय पुरस्कार अपने नाम किया ।तथा ग्रुप डांस में हिंदुस्तान मेरी जान ग्रुप ने प्रथम पुरस्कार व मार्को डांसर ग्रुप ने द्वितीय तथा ए.आर.ओ. ग्रुप ने तृतीय पुरस्कार पर अपना कब्जा जमाया।इससे पूर्व दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में 122 एकल डांस तथा 26 ग्रुप डांस ने हिस्सा लिया । प्रतियोगी बच्चों ने देशभक्ति ,भक्ति कथक नृत्य सहित कई सांस्कृतिक गीतों के माध्यम से प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे श्रवण सिंह गोंड़ ने अपने उद्धबोधन में कहा कि 26 जनवरी के दिन होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम से नंन्हे मुन्ने बच्चों का उत्साह वर्धन होता है ।तथा भविष्य में होने वाले कई बड़े प्रतियोगिताओ में भाग लेने के लिये तैयारी हेतु सुनहरा मौका मिलता है।कार्यक्रम में एकल डांस विजेता को प्रथम पुरस्कार में एलईडी टीबी तथा द्वितीय पुरस्कार में रेंजर साईकल व तृतीय पुरस्कार में मिक्सर ग्राइंडर दिया गया ।इसके अलावा ग्रुप डांस में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 5100 तथा द्वितीय स्थान प्राप्त को 3100 व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 2100 रुपये मिले ।एवं अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।कार्यक्रम में मुख्यरूप से संरक्षक मण्डल मनोज सिंह बबलू राकेश आजाद अनिल गुप्ता संदीप गुप्ता दीपक शाह देवेश मोहन विष्णु अग्रहरि जितेंद्र चन्द्रवँशी विनोद जायसवाल संजू तिवारी डीपी सिंह अशोक जायसवाल नीरज चौबे भोलू जायसवाल प्रेमनारायण मोनू सिंह मनीष जायसवाल अंशुमान राय अजय चन्द्रवँशी धर्मेंद्र पाल विकास कश्यप राहुल अग्रहरि कौशलेंद्र सिंह विवेक पांडे सोनू जायसवाल रजनीश विश्वास अनुरोध भोजवाल पीयूष कसेरा विकास सोनी दिवाकर ऋषभ शनि सहित नगर/क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
मंच संचालन सुमित सोनी ने किया।
वहीं दूसरी ओर उत्सव वाटिका में आयोजित राष्ट्रीय सद्भावना समिति के तत्वाधान में 19 वां सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रतिभागी को 5100 रुपए तथा द्वितीय स्थान पर करने वाले को 3100 व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपए नगद व अन्य पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।इसके अलावा समिति द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच ग्रुप को सांतवना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के मुख्य समारोह अध्यक्ष कमलेश मोहन (चेयरमैन ) व मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गोंड,विशिष्ट अतिथि सुनीता कमल(पूर्व चेयरमैन),संस्थापक कमल कुमार कानू ,ममता मौर्या रहे । राष्ट्रीय सद्भावना समिति के बैनरतले सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 145 बच्चों ने प्रस्तुति दी ।जिसमें सभी प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चों की भीड़ जुटी रही।बच्चों का एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अंत तक जमाएं रखा ।
कार्यक्रम में काशी से पहुंची भरतनाट्यम कलाकार द्वारा मां काली की प्रस्तुति दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।एकल डांस प्रतियोगिता में साहिबा परवीन ने पहला स्थान हासिल किया ,जिसे एलईडी टीवी पुरस्कार से नवाजा गया। खुशी सोनी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ जिसे साइकिल इनाम भेट की गई।एवं आयुषी रावत को तीसरे स्थान प्राप्त करने पर मिक्सर ग्राइंडर दिया गया ।डूअल ग्रुप श्रेणी में गोविंद ग्रुप ने पहला स्थान प्राप्त किया, जिसे 5100 रुपए दिए गए। सुहाना ग्रुप को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 3100 और वंशिका ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 2100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया।वहीं
ग्रुप डांस में सुधीर ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया, जिसे 5100 रुपए नगद व शील्ड से सम्मानित किया गया। एक्सएलएक्स ग्रुप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जिसे 3100 रुपए मिले व डीआरएस ग्रुप को तीसरे स्थान प्राप्त करने पर 2100 रुपए का नगद इनाम दिया गया
। वहीं 11 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 रुपए की नगद राशि दी गई।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय पुलिस मुस्तैद रही ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7