Skip to main content

Aaj Tak24x7

भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी पन्ना के धर्मयोद्धाओं ने पकड़ी 2 पेटी अवैध शराब

बोरी – शाहनगर, पन्ना

रामेशवर लोधी संवाददाता पन्ना जिला आज तक 24×7 NEWS

नशामुक्ति अभियान चलाने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी पन्ना के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी 2 पेटी अवैध शराब। पन्ना जिले के शाहनगर थानांतर्गत ग्राम बोरी में पकड़ी अवैध शराब पुलिस मौके पर पहुंची व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
हम आपको बता दें भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक संचालक परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन में पूरे देश में विशाल अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के करोड़ों करोड़ लोग नशें-मांस भय-भूख-भ्रष्टाचार जातिवाद-छुआछूत सांप्रदायिकता से मुक्त चेतनावान चरित्रवानो का जीवन जी रहे हैं और नशामुक्ति अभियान के तहत 3 हजार से अधिक स्थानों पर अवैध शराब पुलिस को सूचना देकर पकड़वाई जा चुकी है। इसी के तहत पन्ना जिले के शाहनगर थानांतर्गत ग्राम बोरी चौंकी में भी अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही हुई। श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन में अब तक करोड़ों लोग समाजसेवी व समाज सुधारक के रूप में देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में कार्य कर रहे हैं। अवैध शराब पकड़वाने में भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं व बोरी पुलिस का सहयोग रहा।

रामेशवर लोधी संवाददाता पन्ना जिला आज तक 24×7 NEWS

aajtak24x7
Author: aajtak24x7