Skip to main content

Aaj Tak24x7

आग तापते वक्त महिला झुलसी, अस्पताल में इलाज जारी।

आज तक 24x 7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में बुधवार की सुबह लगभग साढ़े 6 बजे आग तापने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
मिली जानकारी के अनुसार संगीता देवी 35 पत्नी स्व अशोक पनिका निवासी महुली बुधवार की सुबह अपने घर के आंगन में आग प्रज्ज्वलन कर आग ताप रही थी। की अचानक महिला के कपड़ें में आग पकड़ लिया, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने आनन फानन में एम्बुलेंस की सहायता से इलाज हेतु महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया, जहाँ इलाज चल रहा है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7