लोकेशन- कन्नौद
आज तक 24 × 7
संवाददाता- गणेश जायसवाल देवास
एंकर-

यह गैंग इंदौर-नासिक-नागपुर-महाराष्ट्र हाईवे के आसपास के गांवों व कस्बों से बकरा-बकरी और गौवंश चोरी कर बेचती थी । अब तक यह गैंग सैकड़ों चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुकी है । गौवंश वध एवं अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत ने पुलिस को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे । इसी क्रम में दिनांक 22.01.2025 को पानीगांव फॉरेस्ट नर्सरी में गौवंश वध एवं अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त हुई । घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री एन.एच. बाथम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद श्री केतन अडलक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कन्नौद श्री तहजीब काजी के नेतृत्व विशेष टीम का गठन किया गया । पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा निवासी ग्राम पानीगांव संदिग्ध रूप से गौवंश को जंगल में ले जाकर बांधता है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी कृष्णा पिता रमेश को हिरासत में लिया। पूछताछ में कृष्णा ने खुलासा किया कि वह आवारा पशुओं को गैंग सरगना यूसुफ इंदौर निवासी और उसके साथी असलम पानीगांव निवासी को बेचता था। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इंदौर,पानीगांव और कांटाफोड़ में दबिश दी और मुख्य आरोपी यूसुफ,असलम, नर्बद और कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यूसुफ ने कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर सड़क पर घूमने वाले पशुओं को पकड़कर इंदौर में बेच देता था।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1.यूसुफ पिता मुशी खा निवासी इंदौर
2.असलम पिता यासीन निवासी पानीगांव
3.नर्बद पिता रमेश निवासी पानीगांव
4.कृष्णा पिता रमेश निवासी पानीगांव
जप्तशुदा सामग्री:-
3 वाहन (अवैध पशु परिवहन में प्रयुक्त) एवं गौवंश चोरी एवं तस्करी में प्रयुक्त अन्य सामग्री।
सराहनीय कार्य :- उक्त सराहनीय कार्य थाना प्रभारी कन्नीद निरीक्षक तहजीब काजी उनि राहुल रावत, उनि दीपक भोण्डे, आर. 62 राहुल सागोरे, आर 474 बाबी वर्मा, आर. 787 बालकृष्ण छापे, आर. 634 रविराज एवं सायबर सेल सचिन चौहान एवं शिवप्रताप सिंह सेंगर सराहनीय भुमिका रही ।



