Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध रेत परिवहन पर खुटार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 29-01-2025 चौकी खुटार थाना बैढ़न जिला सिंगरौली म.प्र.।
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन में व श्री शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं श्री पी.एस.परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार की सतत् निगरानी में चौकी प्रभारी खुटार व पुलिस टीम नें अवैध रेत का परिवहन कर रहे ट्रेक्टर ट्राली को किया जप्त।

विवरण – दिनांक 27/01/2025 चौकी खुटार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चितरवई नदी से एक ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत लोड कर बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब्त किए गए सोनालिका डीआई 35 ट्रैक्टर (नीले रंग का) एवं ग्रीन कलर की ट्रॉली में लगभग 03 घन मीटर रेत लोड था, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹7,00,000 आंकी गई है। वाहन का चेसिस नंबर EUHSK1332407SM एवं इंजन नंबर 3100NS3461319523F31 दर्ज किया गया। धारा 303(2), 317 बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है एवं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

सराहनीय भूमिका – चौकी प्रभारी खुटार उप निरी. साहबलाल सिंह, प्र.आर. राय सिंह, गणेश मीणा, आर. गौरव यादव, उमेश अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7