Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट में ब्लड डोनेट के सक्रिय सदस्य ने अपने जन्म दिन पर 9 वां रक्तदान कर अपने जन्मदिवस को बनाया खास।

तो वहीं बिचौलियों ने ट्रस्ट को की बदनाम करने की कोशिश

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट में ब्लड डोनेट कर सक्रिय सदस्य आशुतोष दुद्धी रजखड़ निवासी ने अपने जन्मदिवस को खास बनाया है। आपको बता दें कि पिछले 8 बार आशुतोष ने जिंदगी और मौत से जूझ रहे लोगों को रक्तदान कर उन्हें नया जीवन दान दिलाया है। जो बिल्कुल निस्वार्थ भाव से इन्होंने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता की है जो सराहनीय है। जहां प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी का गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के प्रति सहायता के लिए निरंतर प्रयास जारी है। तो वहीं दूसरी ओर कुछ बिचौलिए किस्म के लोगों ने प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट का छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। जो सरासर ग़लत है। संथापक विकास कुमार अग्रहरी ने बताया कि 28 जनवरी बुधवार को अचानक एक व्यक्ति हमारे संपर्क में आया जिसका नाम पुरुषोत्तम हैं जिन्होंने अपने मामा बासुदेव उम्र करीब 62 वर्ष का इलाज के दौरान स्थिति को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सक ने ब्लड की कमी को बताया था। जिसे लेकर परिजनों ने दो दिन से रक्तदान दत्ताओं कि तलाश में जुटी हुई थी मगर कोई उम्मीद की किरण नजर नहीं आया यहां तक कि कुछ बिचौलिए ने इन्हें गुमराह करने की कोशिश भी की मगर इन्होंने किसी का एक ना सुनी तब जाकर परिजनों द्वारा दी गई सूचना मुझ तक पहुंची। बता दें कि विकास कुमार अग्रहरी ने इस ब्लड से संबंधित समस्या को व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया जिसके जरिए रक्तवीर आशुतोष जी ने अपना निजी काम छोड़कर ब्लड डोनेट करने प्रगति फाउंडेशन कार्यालय पहुंचे तब जाकर जिंदगी और मौत से जूझ रहे बासुदेव का जान बचाया जा सका। मगर कुछ बिचौलियों ने इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश की थी। जो वासुदेव के लड़का और भांजे को झांसे में लाकर बिचौलियों ने कुछ नगद धनराशि का मांग करने की कोशिश की थी। जो सरासर ग़लत है। इससे प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट का छवि धूमिल हो सकती है। इसी बात को लेकर विकास कुमार अग्रहरी ने आगाह करते हुए बिचौलियों के खिलाफ एक आवश्यक निर्देश जारी की है उन्होंने कहा है कि ब्लड डोनेट से संबंधित समस्या को लेकर जो भी बिचौलिया हस्तक्षेप करेगा उसके प्रति कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी जो उनके हित मे हानिकारक सिद्ध होगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7