अतुल मल्होत्रा रिपोर्टें मोबाइल 9993256405


ग्वालियर व्यापार मेला में अतिक्रमण कारियों से अभी तक वसूला 146900 रुपए का जुर्माना
ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी श्री केशव सिंह चौहान एवं श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज कस्तूरबा चौराहा, के आर जी कॉलेज तिराहा, गांधी मार्केट, महाराज बाड़ा सहित विभिन्न स्थानो पर खड़े यातायात मे बाधक हाथ ठेलो, फ़ुटपाथी दुकानो एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को मदाखलत निरीक्षक श्री सुघर सिंह एवं दल (दक्षिण) द्वारा हटवाया गया।
इसके साथ ही ग्वालियर व्यापार मेले में विभिन्न छत्रीयों एवं मीना बाज़ार में लगे हाथ ठेले एवं फड़ वालो को हटाया जाकर हाथ ठेला एवं फड़ पोटली आदि सामान जप्त किया गया । साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी गई की निर्धारित सीमा के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण ना किया जावे अन्यथा सामान जप्त कर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी । इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही कर मेला अवधि के दौरान आज तक 1,46,900 रुपए का जुर्माना वसूला गया। मदाखलत निरीक्षक श्री विशाल जाटव एवं दल मदाखलत अमला मौजूद रहा।



