आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट (सिगंरौली ,देवसर )
–मेधावी छात्र-छात्राओं को अभी तक नहीं मिला मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का लाभ
सिगरौली । यूथ कांग्रेस सिहावल विधानसभा उपाध्यक्ष प्रज्ञान चतुर्वेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की है कि छात्रों से किया हुआ वादा जल्द पूरा करे।
युवा नेता श्री चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल में 75%या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को उनकी लैपटॉप के लिए राशि साल के अंत तक में मिल जाया करती थीं तो वही शैक्षणिक सत्र 23 -24 में 75% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को उनकी 25000 रुपय प्रोत्साहन राशि अभी तक नहीं मिल पाई तो वहीं भाजपा सरकार की घोषणा के अनुसार सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों के कक्षा 12 के टॉपर को एक स्कूटी देने की भी घोषणा की गई थी लेकिन यह घोषणा सिर्फ हवा हवाई दिखाई दे रही है। मध्य प्रदेश का छात्र अपने लैपटॉप की राशि एवं स्कूटी के लिए चिंतित है भाजपा सरकार को चाहिए कि छात्रों से अपने किए हुए वादा को पूरा करे और उनको लैपटॉप के लिए 25000 राशि एवं विद्यालय टॉपर को स्कूटी प्रदान करे ।



