Skip to main content

Aaj Tak24x7

मेरी पाँलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

लोकेशन धार
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार


15 मार्च  तक जिले मे बिमित कृषको को 257156 पॉलिसियों का वितरण किया जाएगा

धार **  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी
वर्ष 2024-25 मेरी पाँलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागृह मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अभिषेक चौधरी की उपस्थिति में शनिवार को आयोजित किया गया। श्री चौधरी ने  समय पर पाँलिसी वितरण कराने एंव फसल की विभिन्न मौसमो मे फसल क्षति के जोखिम की भरपाई हेतु अनिवार्य रूप से सभी किसानों का फसल बीमा कराने के निर्देश दिये। उपसंचालक कृषि ज्ञानसिंह मोहनिया ने कार्यक्रम मे उपस्थित कृषको को फसल बीमा योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुऐ दावा राशि की गणना के बारे मे जानकारी दी।  सहायक संचालक संगीता तोमर ने कार्यक्रम का संचालन एंव आभार प्रकट किया तथा एच.डी.एफ.सी अर्गो कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा किसानो को फसल बीमा की जानकारी देते हुए बताया कि किन-किन परिस्थितियो मे कृषक फसल बीमा का लाभ ले सकते है। कार्यक्रम में उपस्थित किसानो को फसल बीमा पाँलिसी का वितरण किया गया।   
       कार्यक्रम में बताया गया कि ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ‘‘कार्यक्रम के तहत एक फरवरी  से 15 मार्च  तक जिले मे बिमित कृषको को 257156 पॉलिसियों का वितरण किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामवार शिविर का आयोजन कर फसल बीमा पॉलिसियों का वितरण बिमित कृषकों को जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में किया जावेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7