Skip to main content

Aaj Tak24x7

सम्पत्तिकर वसूली में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त: निगमायुक्त श्री संघ प्रिय

अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405


ग्वालियर दिनांक 03 फरवरी 2025- सम्पत्तिकर वसूली मेरी प्राथमिकता है, सभी संबंधित अधिकारी एवं कर संग्रहक लक्ष्य के अनुरूप सम्पत्तिकर वसूली में जुट जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने आज सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।
निगम मुख्यालय स्थित आयुक्त कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त श्री अनिल दुबे, उपायुक्त श्री एपीएस भदौरिया, श्री रजनीश गुप्ता, श्री मुकेश बंसल सहित समस्त सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में सम्पत्तिकर वसूली का लक्ष्य 242 करोड़ रूपये है और अभी तक लगभग 82.50 करोड रूपये की वसूली हुई है। निगमायुक्त श्री सघ प्रिय ने कहा कि जो कर संग्रहक पिछले वर्ष की वसूली से भी पीछे चल रहे हैं, उसमें से सबसे पीछे पांच कर संग्रहको को नोटिस जारी करें। इसके साथ ही प्रतिदिन एवं साप्ताहिक वसूली की रिपोर्ट दें तथा प्रतिदिन जो वसूली में सबसे पीछे रहें ऐसे पांच कर संग्रहकों के नाम अलग से दें। जिससे लगातार पीछे रहने वाले कर संग्रहकों पर कार्यवाही की जा सके ।
निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने कहा कि सम्पत्तिकर जमा करने की व्यवस्था को सुलभ बनाएंे। जिसमें प्रत्येक सम्पत्तिकर जमा स्थल पर क्यूआर कोड रखें जिससे करदाता ऑनलाइन सम्पत्तिकर जमा कर सकें। इसके साथ ही सम्पत्तिकर वसूली के लिए जो भी कार्यवाही करें वह नियमानुसार हो।    
सूचना क्र./191/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7