किराने की दुकान से सामान चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 03.02.2025। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरों को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल के द्वारा अधीनस्थ थाना प्रभारियों को चोरी व नकबजनी के अपराधों में वांछित आरोपियों को तलाश करने हेतु निर्देश दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी कम्पू श्री रॉबिन जैन के कुशल मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी कम्पू उनि0 रूद्र पाठक द्वारा थाना बल की एक टीम को थाने के अप क्र. 42/25 धारा 331(4),305 बीएनएस के प्रकरण में वांछित चोर को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना आज दिनांक 03.02.2025 को पुलिस टीम मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के दो आरोपी आमखो पुराना बस स्टैण्ड पर पर खड़े हैं जो कहीं जाने की फिराक में है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस टीम को आमखो बस स्टैण्ड पर मुखबिर के बताये हुलिये के दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखे, जिन्होने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों संदिग्ध व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर उन्होने स्वयं को अवाड़पुरा ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से थाना कम्पू के चोरी के प्रकरण में गहनता से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा किराने की दुकान से चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गये दोनों चोरों से चोरी के माल मशरूका के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होने चोरी का माल भूरी माता मंदिर के पीछे जंगल में छिपाना बताया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये दोनों चोरों की निशादेही पर भूरी माता मंदिर के पीछे जंगल से दो प्लास्टिक के कट्टों में चोरी का किराने का सामान भरा हुआ मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये दोनों चोरों को थाना कम्पू के चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये दोनों चोरों से अन्य चोरियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
घटना का विवरण:- दिनांक 02.02.2025 को फरियादी लियाकत हुसैन निवासी अवाड़पुरा कम्पू ग्वालियर ने थाने में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 01.02.2025 की रत्रि को रोजाना की तरह अपनी किराने की दुकान पर ताला लगाकर अपने घर चला गया था। दिनांक 02.02.2025 को सुबह देखा तो मेरी दुकान का ताला टूटा पड़ा था और दुकान का शटर खुला हुआ था, अंदर जाकर देखा तो मेरी दुकान में किराने का सामान कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर से थाना कम्पू में अप0क्र0 42/25 धारा 331(4),305 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
बरामद मशरूका: दो प्लास्टिक के कट्टों में चोरी का राशन का सामान।
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी कम्पू उनि0 रूद्र पाठक, उनि0 गुलाब सिंह, आर0 शेरसिंह यादव, अजब सिंह, नवल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



