Skip to main content

Aaj Tak24x7

आर्यावर्त बीसी बैंक संचालक के ऊपर पड़ोसी ने की कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली शाखा के क्षेत्रीय आर्यावर्त बैंक बीसी संचालक महेंद्र यादव पुत्र बाबूलाल यादव उम्र करीब 36 वर्ष निवासी जोरुखाड़ है जिसे पड़ोसी जयकृत पनिका द्वारा कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार किया गया। जिससे कुल्हाड़ी से सिर पर महेंद्र यादव का प्रहार होने से हालत काफी गंभीर होगया और ओ वहीं अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े जिसके बाद हलावर जयकृत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों मे आक्रोश जागृत हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में पड़े महेंद्र यादव को दुद्धी सीएचसी लेजाया गया जहां चिकित्सक मनोज एक्का ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही बैंक शाखा प्रबंधक और अन्य कर्मचारी अस्पताल पहुंच कर चोटिल महेंद्र यादव का हाल को जाना और इस मामले में जल्द कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि इस घटना से पहले से ही दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जो मौका देखकर आरोपी जयकृत पनिका ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौके से फरार हो गया। वहीं उपस्थित थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इस मामले को लेकर अभी तक थाने में कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं दी गई है। वैसे मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चोट का कारण को पुष्टि हो पायेगा। फिलहाल पुलिस मामले को गहनता से जांच शुरू कर दी है। ये घटना आर्यावर्त बीसी बैंक जोरूखाड़ मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे का है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7