आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 04-02-2025 जिला सिंगरौली म.प्र.।*
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय
सिंगरौली पुलिस ने नाबालिका बालक को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा बच्चो के विरुद्ध होने वाली घटनाओं में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। जिसके पालन में जिला सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में, श्री शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर्यवेक्षण में, श्री के के पाण्डेय, एस.डी.ओ.पी. सिंगरौली के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरगवां श्री राकेश साहू व पुलिस टीम ने नाबालिका बालक को दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्द।
घटना का विवरण – दिनांक 02/02/25 को फरियादी उम्र 37 वर्ष चितरबई खुर्द थाना बैढ़न का थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट लेख कराया की उसका छोटा लड़का राजेश (परिवर्तित नाम) उम्र 15 वर्ष जो बचपन से ही मानसिक रूप से विक्षिप्त है ज्यादा बोल नही पाता है जिसका इलाज कराने के लिये ग्राम बरैनिया थाना बरगवां ले जा रहा था। समय करीब 09.00 बजे गोरबी तिराहा मे लड़के को आटो में बैठाकर पास की दुकान से सामान खरीदने लगा तभी लडका वहीं से गायब हो गया पता तलास पर नही मिला मुझे शंका है कि मेरे लड़के को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है। फरियादि की रिपोर्ट पर थाना बरगवां में अपराध क्रमांक 100/2025 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पता तलाश कर दिनांक 04/02/25 को अपहृत को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया।
सराहनीय भूमिका – सउनि विजय पटेल, प्रआर. 257 रामनिवास यादव, आर.688 विकेश सिंह, आर. 632 प्रतीक कुमार, आर. 125 कौशलेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



