Skip to main content

Aaj Tak24x7

जनपद अमरोहा…………. मे चाइनीज मांझा प्रयोग न कराने का दिलाया संकल्प।

अमरोहा……………..तहसील
हसनपुर क्षेत्र के गांव बेगपुर शर्की में शिवमन्दिर पर आयोजित गोष्ठी में उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि चाइनीज मांझे द्वारा देश में बड़ी संख्या में जनहानि होने की बात सर्व विदित है फिर भी चाइनीज मांझा न बिकना बंद हुआ है और न प्रयोग करना। जब सरकार को भी ये जानकारी है कि यह कितना हानिकारक है तो इसके देश में आने पर ही रोक क्यों नहीं लगाई जाती। ऐसे में सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि हम न इसे खरीदेंगे और न ही इसका प्रयोग अपने बच्चों को करने देंगे। साथ ही चाइनीज मांझे को बेचने वाले छोटे दुकानदारो व होलसेलरो के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की भी मांग की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजपाल भडाना, हरि सिंह सैनी, राजू सैनी, दीपक, सनी, सीताराम, मनुज, तेजपाल, चेतन भारती आदि उपस्थित रहे।…….रिपोर्टर आज तक24×7 ????…..मुशीर खान……….उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7