Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिंगरौली पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक – सुरक्षित जीवन” अभियान

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 05-02-2025 जिला सिंगरौली म.प्र.*
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

महिलाओं और युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना महोदय के निर्देशानुसार, सिंगरौली पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी “सेफ क्लिक – सुरक्षित जीवन” अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 01 फरवरी से 11 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

महिलाओं के लिए साइबर सुरक्षा उपाय

अभियान के पांचवें दिन, 05 फरवरी 2025 को, सिंगरौली पुलिस द्वारा विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानियों एवं सतर्कता उपायों से अवगत कराया गया।

क्या करें:

  • विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करें।
  • ईमेल आईडी, सोशल मीडिया प्रोफाइल्स, ई-वॉलेट्स/नेट बैंकिंग आदि के पासवर्ड मजबूत रखें एवं नियमित अंतराल पर बदलते रहें।
  • सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग के माध्यम से अपनी निजी जानकारियां छुपाकर रखें।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत विश्वसनीय व्यक्ति से कराएं।
  • पुराने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेचने से पूर्व मेमोरी का डाटा वाइप कर फैक्ट्री रिसेट करें।
  • ऑनलाइन लॉटरी, केबीसी, कैशबैक, जॉब, लोन, बीमा, शॉपिंग ऑफर्स आदि प्रलोभनों से सावधान रहें।

क्या न करें:

  • अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
  • अपने पिन/पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
  • अनजान नंबरों से आए वीडियो कॉल रिसीव न करें।
  • ऑनलाइन चैट पर आपत्तिजनक/अंतरंग फोटो/वीडियो साझा न करें।
  • किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • ऑनलाइन मित्र से अकेले मिलने न जाएं।

थाना/चौकियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम

  1. थाना माड़ा चौकी बंधौरा: पुलिस चौकी बंधौरा परिसर में साइबर सेफ क्लिक अभियान के तहत साइबर अपराध और सोशल मीडिया सुरक्षा पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में सरपंच, पूर्व सरपंच एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
  2. थाना नवानगर: डी.पी.एस. स्कूल निगाही में “सेफ क्लिक साइबर जागरुकता अभियान” के तहत ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
  3. थाना विंध्यनगर: थाना परिसर में आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की गई।
  4. महिला थाना: हिर्वाह स्कूल में महिला थाना द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  5. थाना सरई: ग्लोबल शाइन हायर सेकेंडरी स्कूल सरई में साइबर अपराध से होने वाली घटनाओं के संबंध में बच्चों को जागरूक किया गया।

नगर निगम के सहयोग से साइबर जागरूकता

सिंगरौली पुलिस द्वारा नगर निगम की कूड़ा-कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ियों में साइबर जागरूकता संबंधी ऑडियो क्लिप चलाई जा रही हैं, ताकि आम जनता तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7