Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी ब्लॉक के 58 ग्राम प्रधानों में तुर्रीडीह के प्रधान को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान।

आज तक 24×7 न्यूज , सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के तुर्रीडीह गांव के ग्राम प्रधान विधवन्त घसिया को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने उन्हें माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ग्राम प्रधान को यह सम्मान प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सही निर्णय लेने, निष्पक्षता बनाए रखने और गांव में न्याय सुनिश्चित करने के लिए दिया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा प्रशस्ति पत्र जारी किया गया था, जिसे आज शुक्रवार उन्हें सौंपा गया।सम्मान पाकर ग्राम प्रधान ने कहा, यह सम्मान मुझे गांव के लोगों के साथ न्याय करने, गलत कार्यों से दूर रहने और सत्य का साथ देने के लिए मिला है। मैं हमेशा गांव के हित में कार्य करता रहूंगा।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्होंने ग्राम प्रधान की सराहना की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7