
महेश्वर मैं एक्सपायरी दवाई से मरीज़ों को ठीक करने की कोशिश की जा रही है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश्वर सीएचसी के अंतर्गत मामला प्रकाश में आया है पाडल्या खुर्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला बताया जाता है जिसमें मरीज़ को एक्सपायरी दवाई ठीक होने के लिए दी गई थी लेकिन मरीज़ की एक्सपायरी दवाई से ज़्यादा हालात बिगड़ने लगी तब पता चला कि जो दवाई मरीज़ को दी गई थी वह दो माह पहले एक्सपायरी हो गई थी इस संबंध में प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान के जिलाध्यक्ष क्रांति राठौड़ को पता चला तो उन्होंने बीएमओ को फ़ोन लगाकर बताया लेकिन फ़ोन पर जिलाध्यक्ष को वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है यह अच्छी तरह समझ में आ जाता है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है लेकिन आम मरीज़ के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले शासकीय चिकित्सीय अधिकारियों में संवेदनशीलता नहीं दिखाई दे रही है धड़ल्ले से एक्सपायरी दवाई दे रहे हैं ऐसे में आदिवासी बहुल क्षेत्र के लोगों के जीवन साथ खिलवाड़ हो रहा है देश का प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है लेकिन अधिकारियों को इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता है ऐसे मामले में ठोस कार्रवाई एवं जाँच होना चाहिए एक्सपायरी दवाई कैसे मरीज़ को दी गई कहीं दवाई ख़रीदी में तो गड़बड़ नहीं है क्योंकि ख़रीदी करते समय दवाइयों के एक्सपायरी समय नज़दीक होना एवं संबंधित कंपनी या फ़ार्म को लाभ पहुँचाने एवं समयावधि एक्सपायरी की कम बची हो और दवाएँ ख़रीद ली गई हो इस मामले में अनेक सवाल खड़े होते हैं जिनका जवाब जाँच के बाद ही मिल सकता है।



