Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिंगरौली पुलिस का “सेफ क्लिक – सुरक्षित जीवन” अभियान

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 07-02-2025 जिला सिंगरौली*

रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

थाना/चौकियों द्वारा क्विज प्रतियोगिताओ के माध्यम से लोगो को सोशल मीडिया सुरक्षा एवं ऑनलाइन खतरों के बारे मे किया गया जागरुक

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना महोदय के निर्देशानुसार, सिंगरौली पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी “सेफ क्लिक – सुरक्षित जीवन” अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 01 फरवरी से 11 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) एवं थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें आज के विषय सोशल मीडिया सुरक्षा एवं ऑनलाइन खतरों पर क्विज के माध्यम से जागरुक किया गया।

आज दिनांक 07 फरवरी 2025 को चलाये जा रहे साइबर जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत थाना/चौकियों द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम

1. महिला थाना द्वारा साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम–

स्थान: चुन कुमारी स्टेडियम
महिला थाना द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं के माध्यम से साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसके अंतर्गत ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं डिजिटल लेनदेन में सावधानी बरतने के संबंध में जागरूक किया गया।

2. नवजीवन पब्लिक स्कूल, बनौली विंध्यनगर में साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल फुटप्रिंट्स की सुरक्षा, साइबर बुलिंग से बचाव आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

3. थाना नवानगर द्वारा CISF कैंप, अमलोरी में जागरूकता कार्यक्रम

नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्ते द्वारा प्रोजेक्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से CISF के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
लगभग 100 जवानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और साइबर खतरों से बचाव के उपायों पर जागरूक हुए।

4. तिनगुड़ी साप्ताहिक बाजार में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

चौकी प्रभारी तिनगुड़ी द्वारा साप्ताहिक बाजार में उपस्थित नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी, फिशिंग, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
इस कार्यक्रम में लगभग 50 लोग उपस्थित रहे और साइबर सुरक्षा संबंधी उपायों को समझा।

इसी क्रम में थाना बैढ़न द्वारा राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में साइबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं डिजिटल लेनदेन में सावधानी बरतने के संबंध में जागरूक किया गया।

नगर निगम के सहयोग से साइबर जागरूकता

सिंगरौली पुलिस द्वारा नगर निगम की कूड़ा-कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ियों में साइबर जागरूकता संबंधी ऑडियो क्लिप चलाई जा रही हैं, ताकि आम जनता तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा सके।

सिंगरौली पुलिस की अपील

“सिंगरौली पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें। व्यक्तिगत जानकारी और वित्तीय डेटा को सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7