Skip to main content

Aaj Tak24x7

28वी माही पंचकोशी पदयात्रा हुई प्रारंभ, माही माता को ओढाई 101 फीट की चुनरीधर्म ध्वजा की बोली 40101 रूपये एवं अखण्ड ज्योत की बोली 27500 रूपयें रही

लोकेशन सरदारपुर ( धार )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

बलदेव हनुमान एवं मही माता के सानिध्य मे क्षेत्र की प्रसिध्द पांच दिवसीय माही पंचक्रोशी पदयात्रा शनिवार को बलदेव हनुमान मंदिर माही तट सरदारपुर से प्रारंभ हुई जिसमे हजारो की संख्या मे माता भक्त शामिल हुए। समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र मण्डलोई ने बताया कि धर्म ध्वजा उठाने का शौभाग्य शिवांग प्रताप ग्रेवाल द्वारा 40101 रूपये की बोली लगाकर एवं अखण्ड ज्योत उठाने का शौभाग्य 27500 रूपये की बोली लगाकर कैलाश अमलियार ने प्राप्त किया। पदयात्रा माही तट से प्रारंभ होकर सरदारपुरा, पंचमुखी चैराहा, टंकीपुरा, माही मार्ग, बस स्टैण्ड होते हुए फुलगाॅवडी, झिर्णेश्वर, पटलावदिया, गोलपुरा फाटा होते हुए माही उद्गम स्थल मिण्डा पहुचेगी। यात्रा के दौरान प्रसिध्द झिर्णेश्वर धाम पर भगवान भोलेनाथ एवं भगवान हनुमानजी की आरती उतारी गई, इस दौरान सरदारपुर नगर सहित विभीन्न ग्रामो एवं स्थानो पर पदयात्रियो को स्वल्पाहार करवाया गया एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजन का यह 28वाॅ वर्ष है जिसमे प्रतिवर्ष परम्परा अनुसार यात्रा प्रारंभ की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शाम 05.30 बजे विशाल चुनरी यात्रा प्राचीन माताजी मंदिर सरदारपुरा से निकालकर माही नदी पर पहुचकर महंत मंगलदास बाबा, समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र मण्डलोइ, पूर्व न.प. अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, नवीन बानिया, सरदारपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओंकारलाल जाट आदि द्वारा पण्डित अजय भट्ट एवं राजेश मिश्रा के सानिध्य मे माही माता का पूजन अर्चन एवं अभिषेक कर 101 फीट की चुनरी ओढाई गई। चुनरी यात्रा के पश्चात रात्रि मे विश्राम स्थल माही तट सरदारपुर पर माॅ महीद्रवे भक्तो सरदारपुर द्वारा श्रृध्दालुओ को भोजन करवाया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी देवा सिंगार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, कनकमल जैन, सत्यनारायण वैष्णव, तोलाराम गुगावण, अंतरसिंह पुजारी, रामेश्वर मारू, जीवनसिंह सिसौदिया, चैतन्य वैष्णव, विष्णु चौधरी, कृष्णा बारोड, भादरसिंह सिसौदिया, सुदीप तिवारी, जगदीश मारू, तुषार गौराना, अजय पाटीदार, शांतिलाल गुगावण, राज यादव, राजेन्द्र ग्रेवाल, देवराज गौराना, ओम बाबा, विक्की यादव आदि उपस्थित रहे। पंचकोशी पदयात्रा के दौरान राजस्व अमला, पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत का अमला मुस्तेद रहा, एसडीएम आशा परमार, एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार, तहसीलदार मुकेश बामनिया, सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना, आर.आई. राजेन्द्र सोनी, पटवारी साक्षी दांगी, नगर पंचायत सीएमओ यशवंत शुक्ला आदि अपने अमले के साथ व्यवस्था मे लगे हुए थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7