Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिंगरौली पुलिस का “सेफ क्लिक – सुरक्षित जीवन” अभियान

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 08-02-2024 जिला सिंगरौली*


रिपोर्ट रामाकांत पांडेय
थाना/चौकियों द्वारा साइबर अपराधियों की विधियों और संदेहास्पद गतिविधियों पर क्विज आयोजित कर किया गया जागरुक।

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी “सेफ क्लिक सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। यह अभियान 01 फरवरी से 11 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना है।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में साइबर अपराधियों की विधियों और संदेहास्पद गतिविधियों पर आधारित क्विज का आयोजन कर लोगों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

साइबर जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

भारत माता विद्यालय में छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, आमजन एवं पुलिस स्टाफ सहित 120 लोग उपस्थित रहे। तिनगुड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र, शिक्षक एवं पुलिस अधिकारी शामिल हुए, जहाँ साइबर सुरक्षा से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई। चौकी बगदरा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिला थाना द्वारा बालक आवासीय परिसर में बच्चों के लिए साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित कर साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

नगर निगम के सहयोग से साइबर जागरूकता

सिंगरौली पुलिस द्वारा नगर निगम की कूड़ा-कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ियों में साइबर जागरूकता संबंधी ऑडियो क्लिप चलाई जा रही हैं, ताकि आम जनता तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा सके।

सिंगरौली पुलिस की अपील

“सिंगरौली पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें। व्यक्तिगत जानकारी और वित्तीय डेटा को सुरक्षित रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7