टीकमगढ जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
टीकमगढ कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज ग्राम पंचायत करमारई तथा कुण्डेश्वर में पहुंचकर खसरा-आधार लिंकिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आधार लिंकिंग कार्य का निरीक्षण लिया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि आधार सुपरवाइज़र शिविर प्लान अनुसार समय से शिविर स्थल पहुँचकर आधार अपडेट कार्य सम्पन्न करेंगे। साथ ही पोस्ट ऑफिस के आधार सुपरवाइज़र आवश्यक होने पर ग्राम में डीबीटी एनेबेल नए खाते भी खोलेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गाँव के ऐसे सभी हितग्राही जिनके आधार में उनका मोबाईल नं. दर्ज नहीं हैं, शिविर में लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि शिविर के दिन संबंधित आधार सुपरबाइज़र, हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिवार्यतः शिविर में उपस्थित रहें।इस अवसर पर एसडीएम टीकमगढ़ संजय कुमार दुबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।



