Skip to main content

Aaj Tak24x7

यूनियन कार्बाइड कचरा निष्पादन: पारदर्शिता के साथ हो रही कार्रवाई – कलेक्टर प्रियंक मिश्रा*

लोकेशन पीथमपुर ( धार )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

**

धार 13 फरवरी 25/यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन को लेकर शासन और प्रशासन पूरी पारदर्शिता बरत रहा है। इस प्रक्रिया में सभी को विश्वास में लेकर ही आगे बढ़ा जाएगा। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गुरुवार को पीथमपुर स्थित रामकी प्लांट का दौरा करने के बाद यह जानकारी दी। उनके साथ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह भी मौजूद थे।
कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि प्रशासन ने पिछले कुछ दिनों से इस विषय पर सही जानकारी जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है। इसके बाद जन प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की गईं और अलग-अलग मंचों पर पूरी प्रक्रिया को समझाया गया। उन्होंने बताया कि कंटेनरों को ट्रॉली से जमीन पर उतारना आवश्यक था, आज की गई कार्यवाही से पहले जन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई।इस कार्रवाई के बारे में बताया गया। सभी ने इस पर सहमति दी। निर्णय लिया गया कि सभी की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ इस कार्रवाई को हम करेंगे।आज वही कार्रवाई रामकी इंडस्ट्री में परिसर में चल रही है। जिसे सभी की सहमति से पूरा किया गया।

24 घंटे निगरानी में है प्लांट**

कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन में किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी न फैलाई जाए। उन्होंने कहा, “प्लांट की 24 घंटे निगरानी की जा रही है, सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसे कोई भी जनप्रतिनिधि देख सकता है।”
कलेक्टर मिश्रा ने पीथमपुर की जनता, जनप्रतिनिधियों और मीडिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि संवेदनशील मुद्दे पर रखा गया धैर्य सराहनीय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन इस मामले में जो भी निर्णय लेगा, वह पूरी पारदर्शिता के साथ होगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7