
ग्वालियर दिनांक 14 फरवरी 2025- नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने बस स्टैंड सहित शहर के अनेक स्थानों पर निरीक्षण कर साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा यह भी कहा कि यहां आने वाले लोग परेशान नहीं होना चाहिए। इसके पश्चात बस स्टैंड का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई व्यवस्था देखी और निरंतर सफाई करने एवं पंखे जाले आदि साफ करने तथा धुलाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जो पंखे टूट गए हैं अथवा नहीं लगे हैं उन्हें लगवाने के निर्देश दिए। वही बस स्टैंड स्थित दीनदयाल रसोई का भी निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई करने एवं व्यवस्थित तरीके से रसोई चलाने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात हुजरात मार्केट का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान नियमित साफ सफाई करने तथा मार्केट की दुकान लीज पर देने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही मार्केट की पार्किंग को व्यवस्थित करने तथा मार्केट को साफ सुथरा रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान खुर्जा वाला मोहल्ले में निगम द्वारा बनाई गई मार्केट का भी निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए की मार्केट में साफ सफाई रखें और नियमों में कुछ परिवर्तन करके यदि दुकान की लीज होती है तो ऐसा कोई नियम देखकर आवश्यक कार्रवाई करें। वही डोली बुआ का पुल स्थित निगम मार्केट का भी अवलोकन किया तथा उसकी दुकान लीज करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान लक्कड़ खाना पुल स्थित दक्षिण विधानसभा की डिपो का निरीक्षण किया तथा वाहनों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने कार्यशाला प्रभारी को यह भी निर्देश दिए की सभी वाहनों की फिटनेस समय पर हो तथा बीमा समय पर हो इसका ध्यान रखें इसके साथ ही कोई भी वहां निर्धारित समय सीमा से अधिक का ना हो यह भी सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री विजय राज, श्री मुनीष सिंह सिकरवार, उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता, उपायुक्त श्री सुनील सिंह चौहान, कार्यपालन यंत्री श्री संजीव गुप्ता, श्री सुरेश अहिरवार, नोडल अधिकारी राजस्व श्री अनूप लिटोरिया, कार्यशाला प्रभारी श्री पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉक्टर अनुज शर्मा, डॉ वैभव श्रीवास्तव , क्षेत्राधिकारी श्री सत्येंद्र सिंह सोलंकी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म पमनानी, श्री किशोर चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना क्र./246/



