अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405
शीतला सहाय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज ग्वालियर, पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग ग्वालियर के संयुक्त प्रयासों से गजरा राजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर शाखा, मध्य प्रदेश नर्सिंग होम ऐसोसिएशन ग्वालियर, द नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया मध्य प्रदेश राज्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कांफ्रेंस HICON 25 के दूसरे दिन की शुरुआत सभी अतिथियों एवं डेलीगेट्स के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुई ।
दीप प्रज्वलन करने के लिए मुख्य अतिथि माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर (विधानसभा अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य), विशिष्ट अतिथि श्री सतीश सिंह सिकरवार (विधायक ग्वालियर), एवं सम्माननीय अतिथि डॉ. दीपिका सेसिल खाका (नर्सिंग एडवाइजर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ हेल्थ सर्विसेज भारत सरकार), डॉ. बी. आर. श्रीवास्तव (डायरेक्टर कैंसर हॉस्पिटल), डॉ. अर्चना श्रीवास्तव (डायरेक्टर पी. जी. कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग), डॉ. सी. पी. बंसल (प्रेसिडेंट नर्सिंग होम ऐसोसिएशन), डॉ. ब्रजेश सिंघल (आई. एम. ए. प्रेसीडेंट ग्वालियर), डॉ. अचला सहाय शर्मा (एच.ओ.डी. स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, जे. ए. हॉस्पीटल ग्वालियर), डॉ. जी. एस. राजपूत (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट कैंसर हॉस्पिटल), सुश्री मीरा श्रीवास्तव (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पी जी कॉलेज ग्वालियर),
मिस सुप्रिया गर्ग (सोवेनियर डिजायनर एवं प्रोजेक्ट ऑफिसर) उपस्थित रहे। सभी सम्मानित अतिथियों ने सोवेनियर का अनावरण किया।
उद्घाटन पश्चात देशभर से आए हुए विशेषज्ञों ने कार्यक्रम में शामिल हो कर विभिन्न विषयों पर अपनी वार्ता दी ।
आज के दिन का अंत कल्चरल प्रोग्राम से हुआ।



