थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
ग्वालियर 16.02.2025 । पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की धरपकड़ करने हेतुवाहन चेकिंग की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान द्वारा अधीनस्थ समस्त थानों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में रेंडम चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्री आयुष गुप्ता(भापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आर.के.सिंह के नेतृत्व में थाना केातवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.02.2025 को महाराज बाड़ा पर वाहन चेकिंग की जा रही थी, वाहन चेकिंग की कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी07-एनएस-4007 के चालक को रोका गया लेकिन उसके द्वारा मोटर साइकिल न रोककर मौके से भागने का प्रयास किया उसको रोकने के दौरान वाहन चेकिंग में लगे पुलिस अधिकारी को गिरने से चोट भी आई। इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(पश्चिम) के निर्देश पर सीएसपी लश्कर के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन चालक को चिन्हित कर उसकी तलाश की गई और तलाशी के दौरान आज दिनांक 16.02.2025 को महाराज बाड़ा में पुनः वाहन चेकिंग के दौरान उक्त मोटरसाइकिल के वाहन चालक अमित शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा उम्र 19 साल निवासी करौली माता मंदिर के पास महलगांव ग्वालियर की तलाश कर एम.व्ही एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर वाहन जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आर.के.सिंह, उप निरी. बनवारी लाल मिश्रा, सउनि अरुण सिंह तोमर एवं आरक्षक विनीत मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।



