Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना गिरवाई पुलिस की फरार इनामी आरोपी के खिलाफ कार्यवाही

हत्या के प्रकरण में फरार 05 हजार रूपये के इनामी आरोपी को घटना में प्रयुक्त लायसेंसी रायफल सहित किया गिरफ्तार

ग्वालियर। 17.02.2025 ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 06.02.2025 को फरियादी शिवचरन सिहं यादव निवासी ग्राम गोकुलपुर थाना गिरवाई जिला ग्वालियर ने घायल अवस्था में जेएएच हॉस्पीटल में रिपोर्ट लेख कराई कि वह ग्राम गोकुलपुर का पूर्व सरपंच है, हम चार भाई थे जिनमें सबसे बड़े भाई पंचम सिंह की मृत्यु हो चुकी है हम भाईयों में पुस्तेनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है हमारे बडे भाई पंचम सिंह के नाम ज्यादा हिस्सा था हम तीनांे भाईयों के नाम कम हिस्सा था। दिनांक 05.02.2025 को मैं व मेरे भाई हुकुम सिहं यादव, बालमकुंद यादव आरआरसी कम्पनी के मिक्सर प्लांट पर थे वहाँ पर मेरा बेटा पुरुषोत्तम भी मौजूद था, तभी समाज के लोगांे से प्रस्ताव से हम इस मामले को बैठकर निपटाने को लेकर हम लोग बैठे बातचीत कर रहे थे तभी मेरे बडे भाई पंचम के तीनों लड़के वहॉ पर आ गये जिन्होने जमीनी विवाद को लेकर मेरे व मेरे बेटे पुरुषोतम व भाई बालमकुंद पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई जिसमें हम तीनों गोली लगने से घायल हो गये। जब हम लोगों को अस्पताल लाया गया तो तो डॉक्टर ने उपचार के दौराने मेरे बेटे पुरुषोत्तम को मृत घोषित कर दिया और गोली मारने वाले मेरे बडे भाई के लड़के ने हमेें झूठा फंसाने के लिये अपने घर में उसने खुद के पैर में गोली मारकर घायल होकर भर्ती हो गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना गिरवाई मंे तीनों आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0-30/25 धारा 103(1), 109,296,3(5) बीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे)* द्वारा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान* को थाना गिरवाई पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *डीएसपी ग्रामीण श्री चन्द्रभान सिंह चढार* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी गिरवाई निरी0 सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव* के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना दिनांक 17.02.2025 को पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार आरोपी कुछ देर बाद ग्वालियर आने वाला हैं जो अस्पताल में भर्ती अपने भाई से मिलकर कहीं दूर भागने की फिराक में है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये अनुसार आरोपी के आवागमन के संभावित रास्ता थर गांव के पास स्टेडियम के सामने रोड़ के किनारे छिपकर खड़े हुए, कुछ समय बाद पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिये का एक आदमी पैदल-पैदल कंधे पर रायफल टागें तिघरा रोड की तरफ आता दिखा, जो पुलिस टीम को देखकर अपनी रायफल लेकर खेतों की ओर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को ग्राम गोकुलपुर गिरवाई ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये आरोपी से उक्त घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपनी लायसेंसी 315 बोर की रायफल का अपराध की घटना में फरियादी व साक्षियों को डराने में उपयोग करना व घर आकर क्रॉस केस करने के लिए उसके भाई द्वारा उसकी रायफल से अपने पैर में गोली मारना बताया। जिस पर से पुलिस टीम ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर रायफल मय एक जिन्दा राउण्ड के विधिवत जप्त की गई। पकड़े गये आरोपी को थाना गिरवाई के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। *पकड़ा गया आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था।*

जप्त हथियारः- घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लायसेंसी रायफल मय 01 जिंदा राउण्ड।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी गिरवाई निरी0 सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव, सउनि0 कप्तान सिंह, आर0 गोरव तोमर, कमल रावत, सिंघराम रावत, दीपक की सराहनीय भूमिका रही हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7