मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व जिला प्रशासन एवं श्रीजी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने व्यवस्थाओं में सुधार एवं परिवर्तन करने का निर्णय लिया है जिसमें 8 बजे से जे पी चौक एवं ब्रह्मपुरी पुल से मंदिर दर्शन पर प्रतिबंध लगाए जाने का निर्णय किया गया-
-वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे सार्थक कदम मंदिर ट्रस्ट एवं प्रशासन द्वारा अपील की जा रही है कि श्रद्धालु रात्रि में शयन आरती के डेढ़ घंटे पूर्व जो भी श्रद्धालु लाइन में लगे हैं सुचारू रूप से दर्शन करे
9 : 30 को मंदिर बंद करने के पूर्व 8:00 बजे से जे पी चौक ब्रह्मपुरी के पुल से 8 बजे प्रतिदिन श्रद्धालुओं के दर्शन प्रवेश पर रोक लगाई गई है जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो मंदिर व्यवस्था की कमान संभाल रहे राजेन्द्र सस्तिया नायब तहसीलदार एवं मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी पुलिस विभाग के अधिकारी जे पी चौक एवं ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पुल पर लगातार श्रद्धालुओं से अपील करते नजर आए सूत्रों ने बताया कि मंदिर की भीड़भाड़ व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए इस प्रकार व्यवस्था की जा रही है जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा एवं राहत मिल सकेगी



