Skip to main content

Aaj Tak24x7

आदिवासी परिवारों ने प्रधानमंत्रीआवास को लेकर दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन ।

आज तक24X 7से संवाददाता गजेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट

ग्यारसपुर । जनपद पंचायत ग्यारसपुर में मंगलवार को ग्राम पंचायत मोहम्मद गढ़ के ग्राम चोपड़ा निवासी आदिवासी परिवारों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कुटीर की किस्त की राशि डलवाने जनपद पंचायत सीईओ जितेंद्र जैन को ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे गांव में करीब 20 परिवार की आवास आई है इसके प्रशासन द्वारा पहली किस्त भी डाल दी गई है और हमने हमारे पुराने मकान तोड़कर आवास बनाने का कार्य चालू किया और आवास की बीम एवं दीवाल भी कंप्लीट हो चुकी है इसके बाद वन विभाग द्वारा हमारे पूर्वजों की जमीन को वन विभाग की जमीन बताकर विभाग द्वारा रोक लगा दी गई एवं शेष राशि डालने पर रोक लगा दी गई जिससे हमारे आवास का कार्य अधूरा पड़ा है हमारे परिवारों द्वारा उच्च का अधिकारी से लेकर जनसुनवाई में भी कई बार आवेदन देकर राशि डलवाने की मांग की गई लेकिन हमारी सुनवाई आज तक नहीं हुई पुराने घर भी टूटने से हमको सामान रखने तक की जगह नहीं है आवेदन देने वालों में प्रमुख रूप से नंदू आदिवासी, बलराम राजकुमारी गोवर्धन अमर सिंह मोहर सिंह रणधीर चुन्नीलाल, तेजा बाई सहित अनेक आदिवासी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7