लोकेशन जबलपुर
पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय जबलपुर
जिसमें 16 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिसकी कक्षाएं नियमित रूप से 06 जनवरी 2025 से संचालित हो रही है। कोर्स की एक विशेष सुविधा यह है कि अनुपस्थित विद्यार्थियों को दूसरे दिन एलएमएस लिंक के माध्यम से छूटे हुए व्याख्यान उपलब्ध कराए जाते है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी के निदेर्शानुसार उक्त पाठ्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रतिभा कुमार के द्वारा कोर्स की मॉनिटरिंग की जा रही है एवं विद्यार्थियों की आवश्यकतानुसार मदद भी की जा रही है। महाविद्यालय में ए.आई. एवं फिनतेक विथ ए.आई. के क्लब का गठन किया गया है जिसमे वर्तमान में उक्त पाठ्यक्रम में पंजीकृत विद्यार्थियों को शामिल करते हुये महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को कार्यशालाए पोस्टर प्रजेंटेशन के माध्यम से ए. आई. के महत्व एवं इसमें रोजगार के अवसरो के संबंध में प्रचार प्रसार करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग पूरे पाठ्यक्रम की निगरानी कर रहा है। विद्यार्थियों को न केवल ऑनलाइन शिक्षण सामग्री मिलेगी, बल्कि वे कक्षा में सीधे प्राध्यापकों से जुड़कर अपनी शंकाओं का समाधान भी कर पा रहे है। यह पहल नई शिक्षा नीति के तहत रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
क्लब के माध्यम से विद्यार्थी डीबेट, क्विज, ग्रुपडिस्शन में तो भागीदारी करेगें ही इसके अलावा और कुछ अभिनव प्रयास भी विद्यार्थीयों द्वारा किया जाना है जिसकी रूप रेखा एंव कैलण्डर बनाकर जल्द ही उच्चअधिकारियों को प्रेषित किया जायेगा। इस कोर्स हेतु प्रति विद्यार्थी 20 से 25 हजार का खर्च उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. द्वारा किया जा रहा है।
01 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक, निम्नलिखित विषयों पर आईआईटी दिल्ली के प्रसिद्ध प्राध्यापको डॉ. राघवन, डॉ. संध्या, और डॉ. सिद्धि जैन द्वारा अध्ययन कराया जा रहा है। गेस्ट सेशन डॉ. चैताली पाटिल और डॉ. सिद्धि जैन के द्वारा लिये गये



