Skip to main content

Aaj Tak24x7

रणथंभोर गणेश जी के दर्शन कर रिद्धि सिद्धि सहित पधारने का न्यौता दिया


बड़ौदा बत्तीसा क्षेत्र के प्राचीन धार्मिक स्थल श्री श्री 1008श्री गौसाईं जी महाराज हथवारी की पावन धरा पर 6मार्च को श्रीमद्भगवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। कथा वाचक आचार्य पंडित बनवारी लाल गौवर्धन मथुरा के मुखार बिन से हम सब को कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा संगीतमय श्रीमद्भगवत कथा का समय 12बजे से 5बजे तक रहेगा समिति द्वारा बताया गया है कि 6मार्च को कलश यात्रा के साथ कथा प्रारंभ होगी जिसमें मुख्य उत्सव श्री कृष्ण जन्मोत्सव, श्री गौवरधन पूजा ,कृष्ण रुकमणि विवाह, सुधामा चरित्र, श्री सुखदेव विदाई आदि उत्सव मनाएं जायेंगें समिती द्वारा बत्तीसा क्षेत्र के सभी धार्मिक बंधुओ से विशेष आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर श्रीमद्भगवत कथा का रसपान कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
रामस्वरूप गुर्जर आज तक 24×7न्यूज़ ब्यूरो चीफ श्योपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7