Skip to main content

Aaj Tak24x7

शराब दुकान  के सामने संगठन ने दिया धरना दमोह जिला अंतर्गत जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेजगढ़  बस स्टैंड के पास देसी और अंग्रेजी शराब दुकान खुली है इसके विरोध में भगवती मानव शक्ति चेतना संगठन के पद अधिकारियों कार्यकर्ता महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर  धरना पर बैठकर प्रदर्शन किया

संगठन सदस्यों का कहना है की दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री  कर रहे हैं जिसकी जांच करवाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है संगठन के अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत ने कहा सुबह 7:00 से धरने पर बैठे हैं जांच और न्याय की मांग कर रहे  लेकिन संबंधित आबकारी अधिकारी शाम हो गई अभी तक कोई नहीं आया सभी का कहना है जब तक जांच अधिकारी नहीं आएंगे तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और सभी ने शासन प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारे लगाए  और जांच की मांग की संगठन का कहना है  सरकार के नियम अनुसार निर्धारित रेट पर शराब बिक्री की जावे और नियम अनुसार दुकान में शराब रखी जावे और में रोड के पास  खुली  दुकान हटवाने की बात कही    सभी  प्रदर्शन कर्ताओं ने शराब दुकान के सामने बैठकर  शाम  6:00 बजे भोजन किया और प्रदर्शन जारी रहा इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत विजय पटेल  संभागीय अध्यक्ष राकेश तिवारी नशा मुक्ति अध्यक्ष जगदीश लोधी जिला अध्यक्ष महिला ललिता पाल देवी सिंह और बड़ी संख्या में शक्ति पार्टी के सदस्य और जनता उपस्थित रही कुछ देर बाद  शिकायत मिलने पर दमोह से आबकारी विभाग के जिला अधिकारी टीम सहित और तेंदूखेड़ा  नायब  तहसीलदार पहुंचे लेकिन आबकारी के अधिकारी से प्रदर्शन कर्ताओं ने दस्तावेज मांगे  लेकिन नहीं दिए प्रदर्शन कर्ताओं को  कुछ शर्तों बताकर  प्रदर्शन समाप्त करवा दिया

दमोह से हीरा सिंह पतलोनी  की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in