संगठन सदस्यों का कहना है की दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं जिसकी जांच करवाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है संगठन के अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत ने कहा सुबह 7:00 से धरने पर बैठे हैं जांच और न्याय की मांग कर रहे लेकिन संबंधित आबकारी अधिकारी शाम हो गई अभी तक कोई नहीं आया सभी का कहना है जब तक जांच अधिकारी नहीं आएंगे तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा और सभी ने शासन प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारे लगाए और जांच की मांग की संगठन का कहना है सरकार के नियम अनुसार निर्धारित रेट पर शराब बिक्री की जावे और नियम अनुसार दुकान में शराब रखी जावे और में रोड के पास खुली दुकान हटवाने की बात कही सभी प्रदर्शन कर्ताओं ने शराब दुकान के सामने बैठकर शाम 6:00 बजे भोजन किया और प्रदर्शन जारी रहा इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत विजय पटेल संभागीय अध्यक्ष राकेश तिवारी नशा मुक्ति अध्यक्ष जगदीश लोधी जिला अध्यक्ष महिला ललिता पाल देवी सिंह और बड़ी संख्या में शक्ति पार्टी के सदस्य और जनता उपस्थित रही कुछ देर बाद शिकायत मिलने पर दमोह से आबकारी विभाग के जिला अधिकारी टीम सहित और तेंदूखेड़ा नायब तहसीलदार पहुंचे लेकिन आबकारी के अधिकारी से प्रदर्शन कर्ताओं ने दस्तावेज मांगे लेकिन नहीं दिए प्रदर्शन कर्ताओं को कुछ शर्तों बताकर प्रदर्शन समाप्त करवा दिया
दमोह से हीरा सिंह पतलोनी की रिपोर्ट


