रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 27.03.2025 की रात्रि में प्राथमिक विद्यालय मेढ़ईया शुक्ल के किचन/ ऑफिस का ताला व सिटकनी कटर से काटकर चोरी होने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0स0-102/2025 धारा 305-A बी0एन0एस0 का खुलासा करते हुए संबंधित 02 अभियुक्तों यथा क्रमशः 1. नीरज वर्मा पुत्र राम रतन वर्मा 2. सनी कनौजिया पुत्र राजाराम को दिनांक-09.04.2025 समय करीब 05:15 बजे बैरागपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए शत्-प्रतिशत (100%) सामान को बरामद किया गया |
गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0-102/2025 धारा 305-A बी0एन0एस0 में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की वृद्धि कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
- नीरज वर्मा पुत्र राम रतन वर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष साकिन देवकली रानी थाना छावनी जनपद बस्ती |
- सनी कनौजिया पुत्र राजाराम उम्र लगभग 19 वर्ष साकिन देवकली रानी थाना छावनी जनपद बस्ती |
बरामदगी विवरण-
- एक अदद कुकर, 2. एक अदद पंक्खा, 3. एक अदद साउण्ड, 4. एक अदद गैस चूल्हा, 5. एक अदद मोटर टुल्लू पंप |
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 केशव बिहारी, उ0नि0 अशोक सिंह थाना परसरामपुर जनपद बस्ती |
2- का0 शिल्लू जायसवाल, का0 अभिषेक सिंह थाना परसरामपुर जनपद बस्ती |


