Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए शत्-प्रतिशत सामान को किया गया बरामद!

रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 27.03.2025 की रात्रि में प्राथमिक विद्यालय मेढ़ईया शुक्ल के किचन/ ऑफिस का ताला व सिटकनी कटर से काटकर चोरी होने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0स0-102/2025 धारा 305-A बी0एन0एस0 का खुलासा करते हुए संबंधित 02 अभियुक्तों यथा क्रमशः 1. नीरज वर्मा पुत्र राम रतन वर्मा 2. सनी कनौजिया पुत्र राजाराम को दिनांक-09.04.2025 समय करीब 05:15 बजे बैरागपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए शत्-प्रतिशत (100%) सामान को बरामद किया गया |
गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0-102/2025 धारा 305-A बी0एन0एस0 में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की वृद्धि कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

  1. नीरज वर्मा पुत्र राम रतन वर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष साकिन देवकली रानी थाना छावनी जनपद बस्ती |
  2. सनी कनौजिया पुत्र राजाराम उम्र लगभग 19 वर्ष साकिन देवकली रानी थाना छावनी जनपद बस्ती |

बरामदगी विवरण-

  1. एक अदद कुकर, 2. एक अदद पंक्खा, 3. एक अदद साउण्ड, 4. एक अदद गैस चूल्हा, 5. एक अदद मोटर टुल्लू पंप |

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 केशव बिहारी, उ0नि0 अशोक सिंह थाना परसरामपुर जनपद बस्ती |
2- का0 शिल्लू जायसवाल, का0 अभिषेक सिंह थाना परसरामपुर जनपद बस्ती |

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in