बांध के नीचे खुदे गहरे गड्ढे में डूबकर बच्ची की हुई मौत,परिजन मुआवजे की मांग को शव लेकर फील्ड हॉस्टल पर जमाया डेरा।

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र । अमवार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना के अमवार में स्थित कच्ची बांध के नीचे खुदे एक गहरे गढ्ढे में डूबकर एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी ,बच्ची अपने पटीदारी के दादी के साथ कच्ची बांध की ओर रविवार को लगभग साढ़े 10 बजे बकरी चराने गई थी,बकरी चराते चराते बांध के नीचे खुदे गढ्ढे में फिसलकर गिर गई और वहाँ डूबकर उसकी मौत हो गई| सूचना पर पर मौके पर पहुँची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ,उधर परिजन ठीकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर मुआवजे की मांग पर अड़े है |
8 वर्षीय महिमा पुत्र सुंदरलाल जाति हरिजन कच्ची बांध की तरफ बकरी चराने गई थी ,बकरी चराने के दरमियान वह बांध के नीचे खुदे गढ्ढे के समीप पहुँच गई और गीली मिट्टी में पैर फिसलने से वह गहरे गढ्ढे में चली गई जहाँ डूबकर उसकी मौत हो गई |ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष ने आरोप लगाया कि इस समय कच्ची बांध के नीचे जगह जगह दर्जनों गहरे गड्ढे खोद दिए गए है , जिसमें बारिश से पानी भर गया है | इन गढ्ढो के किनारे ना तो सुरक्षा पट्टियों का घेराव किया गया और ना हो सुरक्षा की दृष्टि से कोई गॉर्ड तैनात है| आज ठीकेदार व विभागीय लापरवाही के कारण एक बच्ची की जान चली गई| मृतिका के पिता मजदूर है जिसके दो पुत्र एक पुत्री थी ,पुत्री की आज आकस्मिक मौत हो गई | उन्होंने कहा कि परिजन ठिकेदार को घटना स्थल पर बुलाने की मांग पर जुटे है ,जब ठीकेदार आएगा तभी परिजन अग्रिम कार्रवाई को मानेंगे|आक्रोशित ग्रामीण सिंचाई विभाग के फील्ड हॉस्टल पर पहुँच कर अपनी मांग में जुट गए है ,उधर खण्ड तीन के जेई नंदलाल यादव ने बताया कि कच्ची बांध के नीचे नाला निर्माण के लिए टेस्टिंग के लिए 3 फिट गहरे कई गढ्ढे खुदे गए है काम शुरू ही हुआ कि इधर बरसात होने लगी और काम ठप्प हो गया | उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को वर्किंग साइट की तरफ जाना ही नही चाहिए ,उन्होंने बताया कि ठीकेदार को गढ्ढो के किनारे सुरक्षा पट्टी लगाने के लिए निर्देश दिये जायेंगे ,साथ ही बांध के नीचे पीएसी के जवानों के तैनाती के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तैनाती की मांग उठाई जाएगी|

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes