BREAKING NEWS | लखनादौन
NH-44 पर 5 लाख की लूट का खुलासा, केरल से 3 आरोपी गिरफ्ता
सिवनी/लखनादौन। NH-44 पर कार रोककर करीब 5 लाख रुपये की लूट करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का लखनादौन पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने त्रिशूर (केरल) से 3 आरोपियों—प्रवीण, जिजो के.जे. और अरुण पी.सी.—को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने करीब 150 CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच बनाई। वारदात में शामिल मास्टरमाइंड सलीश के.वी. सहित अन्य फरार आरोपियों, लूट की रकम और इस्तेमाल किए गए वाहनों की तलाश जारी है।
विशेष संवाददाता संपूर्ण मध्य प्रदेश
मनीष बघेल की रिपोर्ट



