संवाददाता– धर्मेंद्र पाटीदार आनंदपुर
लोकेशन– ग्राम नसोवर्री
ग्राम पंचायत नसोवर्री में कुर्मी क्षत्रिय समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले सहित प्रदेश भर से वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मिलित हुए। मंच का संचालन जिला सहमंत्री शिवराज सिंह गौर ने किया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं द्वारा समाज की एकता पर जोर दिया गया। सभी वक्ताओं ने उपस्थित जन समुदाय से नशा व मृत्यु भोज को बंद करने तथा अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की बात कही। बैठक में लटेरी ब्लॉक हेतु कार्यकारिणी भी गठित की गई । जिसमें जितेंद्र कुर्मी को अध्यक्ष और रामवीर गौर को महामंत्री सहित अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिले में तहसील स्तर पर समाज की धर्मशाला निर्माण व जातिय जनगणना करवाने का भी निर्णय लिया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में समाज जन उपस्थित रहे
Author: aajtak24x7
50% LikesVS
50% Dislikes



