Skip to main content

Aaj Tak24x7

टांडा बरुड़ ग्राम पंचायत में 15 वा वित्त की राशि से कचरा वाहन खरीदा, सरपंच उप सरपंच ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

लोकेशन :- टांडा बरुड़
आज तक न्यूज़ 24 * 7
संवाददाता :- सुनील दवाने
बाइट :- राजू खान सचिव ग्राम पंचायत बरुड़

एंकर :-

टांडा बरुड़ ग्राम पंचायत में 15 वा वित्त योजना की राशि दस लाख रुपए मे कचरा वाहन खरीदा जिसे आज सरपंच श्रीमति चीना बाई पति गिना अछाले उप सरपंच राकेश कुमरावत, सचिव राजू खान, पूर्व सरपंच गीना अछाले, रामचंद्र कुमरावत, जगदीश निहाले, श्रीमती अनीता आरसे, गोपाल भावसार, रायसिंह सापलिया, आदि पंचों ने विधिवत् पूजा कर हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। ग्राम पंचायत बरुड़ में कजरा वाहन की लंबे समय से मांग चल रही थी। साथ ही ग्राम की आबादी की माने तो जिले में टांडा बरुड़ सबसे बड़ी पंचायत है। यहां कचरा वाहन की सख्त आवश्यकता थी। ग्रामीण जनता घर, व दुकान का कचरा, कचरा वाहन में ही डालें एवं स्वच्छता बनाए रखें और एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दे। सचिव राजू खान ने बताया कि उक्त वाहन मिलने से ग्रामीणों को गंदगी और कचरे से निजात मिलेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7