आज दिनांक 3/6/2025 को पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), द्वारा पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर का पदभार ग्रहण किया गया। आप 2001 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी है।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय, (भा.पु.से.) तथा कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।



